Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minimum temperature drops by three degrees due to cold winds

Bhadohi News: ठंडी हवाओं के कारण तीन डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान

Wed, 18 Nov 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature drops by three degrees due to cold winds
सुबह के समय मौसम में छाया रहा धुंध। संवाद - फोटो : Archive
पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण जिले में मंगलवार को रात का तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे लोगाें को ठंड अहसास हुआ। सुबह-शाम ठंडी हवाएं अब चलने लगी हैं। मौसम विभाग ने इस सप्ताह रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद जताई है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। जो मंगलवार को तीन डिग्री गिरावट के साथ 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों से निकले वाली हवाओं में नमी है। इसके कारण तापमान में निरंतर उतार-चढ़ाव जारी है। अधिकतम तापमान स्थिर है, जबकि रात के तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के समय हल्का कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाने लगी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed