{"_id":"65d798c8a2bee80c080cbb64","slug":"90-lakh-to-13-roads-will-be-interlocked-in-aurai-assembly-constituency-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-109083-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: औराई विधानसभा क्षेत्र में 90 लाख से 13 सड़कों की होगी इंटरलाॅकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: औराई विधानसभा क्षेत्र में 90 लाख से 13 सड़कों की होगी इंटरलाॅकिंग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के औराई विधानसभा क्षेत्र में 90 लाख की लागत से 13 जर्जर सड़कोंं की इंटरलॉकिंग की जाएंगी। पूर्वांचल विकास निधि से एक-एक मार्ग पर सात लाख रूपये खर्च किए जाएंगे। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए छह मार्च तक फर्म का चयन कर लिया जाएगा।
जिले में करीब ढाई हजार किमी सड़कों का जाल फैला है। सड़कों की देखरेख लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, ग्रामीण अभियंत्रण जैसी कार्यदायी संस्थाएं करती हैं। डामरीकरण के साथ ही इंटरलॉकिंग सड़कें भी बनाई जाती हैं। सांसद, विधायक निधि के अलावा पूर्वांचल विकास निधि से भी जरूरी सड़कों की मरम्मत एवं नए इंटरलाकिंग कार्य कराए जाते हैं। साल 2023-24 में पूर्वांचल विकास निधि से औराई में 13 इंटरलाॅकिंग मार्ग बनाने की निविदा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने जारी किया है। जिससे संबंधित मार्ग दो से तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे। इसको पूर्ण करने की अवधि तीन महीने तय की गई है। अधिशासी अभियंता आरईएस शिव प्रकाश पांडेय ने बताया कि टेंडर जारी कर दिया गया है। छह मार्च तक फर्म का चयन कर लिया जाएगा। इसी तरह भदोही और ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यदायी संस्था सीएनडीएस 10, यूपीपीसीएल चार, यूपी सिडको तीन, लोक निर्माण विभाग नौ सड़कों का निर्माण करा रहा है।
ज्ञानपुर। सरईमिश्रानी में लालचंद्र बिंद के घर से श्यामधर बिंद मकान तक, भिदिउरा में दशरथ पाठक के खेत से अवध नारायण मौर्य के घर तक, भगवानपुर कला में गणेश चंद्र गुप्ता के घर से कमलेश गुप्ता मकान तक, मातिवर पाल के घर से सीताराम उपाध्याय के घर तक, भाला में रामसूरत के घर से रामलीला मैदान तक, मर्चवार नहर से प्रभाशंकर मिश्रा के घर तक, भाला में मेनरोड से देवीदीन बिंद के घर तक, दत्तीपुर में पिच रोड से भंडारी यादव के मकान तक, भगौतीदासपुर में पिचरोड से राघवेंद्र सिंह के घर तक, मेदनीपुर, लक्ष्मणपट्टी, हरिनारायनपुर और डोमनपुर में इंटरलॉकिंग मार्ग बनाए जाएंगे।