फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अनुदानित योजना का लाभ उठाये किसान

अनुदानित योजना का लाभ उठाये किसान

Wed, 19 Dec 2018 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
अनुदानित योजना का लाभ उठाये किसान

विज्ञापन
ज्ञानपुर। क्षेत्र के घरांव स्थित कृषि भवन में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानो को आधुनिक खेती और अनुदानित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कृषि उप निदेशक अरविंद सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने के उदेश्य से कई अनुदानित योजनाएं चला रही है। इसमें बीज और खाद समेत 50 से 90 फीसदी तक अनुदान दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि गेहूं की पहली सिंचाई 21 से 25 दिन में करने के 10 दिन बाद उसमें खर पतवार नाशक दवा का छिड़काव करें। नहर एक्सईएन केएन जायसवाल ने कहा कि नहरों की सफाई के बाद 25 दिसंबर तक पानी छोड़ दिया जाएगा। वहीं बिजली विभाग के एक्सइएन अमर सिंह ने खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलवाने का आश्वासन दिया है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल कर खेती करने की सलाह दी। कहा कि कम लागत के लिए जैविक विधि से खेती कारगर उपाय है। साथ ही मिट्टी की ताकत भी बरकरार रहती है। इस मौके पर कृषि अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed