फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   75 percent attendance of children in schools is mandatory

Bhadohi News: स्कूलों में बच्चों की 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य

Mon, 06 May 2024 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
75 percent attendance of children in schools is mandatory
ज्ञानपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की औसत उपस्थिति 75 फीसदी निर्धारित की गई है। स्कूल महानिदेशक की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर इसे प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जुलाई से इसे हर हाल में लागू करने पर बल दिया। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर एक-एक शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें एक लाख 67 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। स्कूलों में पठन-पाठन एवं बच्चों की उपस्थिति बेहतर करने के लिए सुविधाएं बढ़ाई गईं। शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत किया जाता है। इसके बावजूद विद्यालयों में उपस्थिति कम रह रही है। ऐसे में स्कूल महानिदेशक कंचन वर्मा ने विद्यालय में बच्चों की औसत उपस्थिति 75 फीसदी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पत्र में कहा गया है कि छात्रों की अनुपस्थिति का कारण कुछ शिक्षकों का देर से आना या बिना सूचना के गैरहाजिर रहना भी हो सकता है। ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। शिक्षकों से अपनी कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति कम होने पर वह अभिभावक से मिलने को कहा गया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जुलाई से शुरू होने वाले सत्र से इस पर काम शुरू किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि निदेशालय का पत्र मिला है। खंड शिक्षा अधिकारियों से व्यवस्था लागू करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed