फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   चौराहे पर बिखरे मिले सामान,पुलिस ने कब्जे में लिया

चौराहे पर बिखरे मिले सामान,पुलिस ने कब्जे में लिया

Mon, 22 Apr 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
चौराहे पर बिखरे मिले सामान,पुलिस ने कब्जे में लिया
गोपीगंज। 15 अप्रैल को बस स्टैंड पर खड़ी स्कार्पियों से गायब सामानों से भरा बैग छह दिन बाद बड़े चौराहे पर रविवार की सुबह बिखरा मिला। पुलिस ने सामानों को एकत्रित कर बैग समेत कब्जे में ले लिया गया, हालांकि उसमें रखा तीन लाख के जेवरात और 20 हजार नकद गायब था। वहीं बिखरे सामानों को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं जोर पकड़े रही। बताते चलें कि मयपरिवार अपने पैतृक आवास आगरा जा रहे स्कार्पियो सवार और छत्तीसगढ़ के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के चतरा गांव निवासी रामनरेश यादव वाहन के पंक्चर हो जाने के बाद बस स्टैंड पर रुके थे। उसी बीच उचक्के ने तीन लाख के जेवरात एवं 20 हजार रुपए नगद से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया गया था। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो दुुकानदारों को शकवश पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। उसके बाद अज्ञात उचक्के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में लगी थी। माना जा रहा है कि पुलिसिया कार्रवाई के भय से उचक्के ने सामानों से भरे बैग को पुलिस चौकी के ठीक सामने निर्माणाधीन ओवरब्रिज पिलर के पास फेंक दिया। भीड़भाड़ वाले उक्त चौराहे पर सिक्सलेन कर्मियों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। अहम बात यह कि फेंके गए बैग से तीन लाख के जेवरात और 20 हजार नकद गायब थे जो जांच का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed