{"_id":"5a4154dd4f1c1b6e468bcab1","slug":"61514231005-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा पूजन और ध्वजारोहण संग कल्पवास शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा पूजन और ध्वजारोहण संग कल्पवास शुरू
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीगंज। काशी और प्रयाग के मध्य सेमराध में होने वाले माघ मास कल्पवास का शुभांरभ सोमवार को जिलाधिकारी विशाख जी ने गंगा पूजन और ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने विभागीय अफसरों को चेताया कि एक सप्ताह में मेले की सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ कर ली जाए। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गंगा के मखमली रेत पर 23वें वर्ष में प्रवेश कर रहे कल्पवास का सोमवार को पंडित केशव कृपाल के वेदमंत्रो के बीच जिलाधिकारी विशाख जी विधि विधान से गंगा पूजन कर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने ध्वजारोहण कर मेले का आगाज किया। उन्होंने कहा कि कल्पवास का मेला जनपद की शान है। इसकी तैयारी में किसी भी स्तर की कोताही न बरती जाए। लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, बिजली विभाग मेले की व्यवस्थाओं को समय बद्ध तरीके से पूर्ण करें। कल्पवासी आने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सही कर ली जाएं। आने वाले दिनों में औचक निरीक्षण कर जायजा लिया जाएगा। जिस विभाग की खामियां मिलेगी उन पर कार्रवाई तय की जाएगी। स्वामी करुणाशंकर दास ने धन्यवाद ज्ञापित किया और संचालन बालेश्वर अग्रवाल ने किया। इस मौके मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह, एसडीएम ज्ञानपुर आशीष कुमार, रामबली सिंह, राजेंद्र यादव, दिनेश पांडेय, महाबीर यादव, आदित्य कौशिक, आनंद शुक्ल, पंचम सिंह, भुवर यादव, श्याम लाल, मस्त स्वरूप शुक्ल, विजय शंकर दुबे, प्रतीक कुमार आदि रहे।