फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भारतीय संस्कृति ही भारतीय दर्शन का आईना

भारतीय संस्कृति ही भारतीय दर्शन का आईना

Wed, 13 Feb 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति ही भारतीय दर्शन का आईना

विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा महोत्सव के तहत बुधवार को रस मंजरी कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर गंगा जमुनी तहजीब का संदेश दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति के इंद्र धनुषी रंगों को रंगमंच पर प्रस्तुत किया।

रस मंजरी में ज्ञानगंगा की पतित पावनी धारा और सरस जीवन धारा से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत कर अनोखी तरह से गंगा जमुनी तहजीब का संदेश दिया। कार्यक्रम के जरिए भारतीय संस्कृति की विरासत की जड़ों का तलाशते हुए परंपरा एवं आधुनिकता का सुंदर एवं सुखद सांमरस्य स्थापित किया गया।मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने कहा की इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए ही भारत की अनेकता में एकता की जड़ को संजोया जा सकता है। भारत ने अपनी सांस्कृतिक एकता और आस्था के लिए ही पूरी दुनिया में विश्व गुरु के रूप में पहचान बनाई है। भारतीय संस्कृति ही भारतीय दर्शन का आइना है। महोत्सव समिति के संयोजक डॉ. हेमंत कुमार निराला ने प्राचार्य को अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। मौजूद अतिथियों का स्वागत एंव धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनीषा और डॉ. रविंद्र कुमार ने दिया। संचालन डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. अमित गोयल और डॉ. सर्वेशानंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed