{"_id":"5c421beabdec220c0c320b7d","slug":"51547836394-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिश वाहनों को नीलाम कराएं अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिश वाहनों को नीलाम कराएं अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सूबे के श्रमायुक्त और जिले के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान शुक्रवार को ज्ञानपुर कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्हाेंपे परिसर में वर्षों से लावारिस वाहनों को नीलाम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में पोर्टल प्रबंधन प्रणाली का प्रशिक्षण अधिकारियों को दिया।
शुक्रवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर नोडल अधिकारी अनिल कुमार ज्ञानपुर कोतवाली पहुंचे। यहां पर वर्षों से पड़े लावारिस वाहनों की नीलामी के लिए कहा। कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष में पंजीकृत मुकदमों को जानकारी लेने के साथ ही अभिलेखों के रख-रखाब बेहतर ढ़ंग से कराने के लिए कहा। उन्होंने पुरुष और महिला बंदीगृह, अस्त्र- शस्त्र, बैरक, कोतवाली में आगंतुक कक्ष और गोपनीय अभिलेखों को देखा। अधिकारियों से कहा कि फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनें और समय से उन्हें निस्तारित कराएं। इसके बाद नोडल अधिकारी ने राजस्व के अधिकारियों और कर्मचारियों को राजस्व न्यायालय कंप्यूटरी कृत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। नोडल अधिकारी ने कहा जितनी बेहतर तरीके से प्रशिक्षण लेंगे उतने अच्छे ढ़ंग से कार्य कर करेंगे। कहा कि अब वादी को घर बैठे ही कंप्यूटर पर बेबसाइट के जरिए मुकदमों के नंबर अंकित होने पर जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी कंप्यूटर की भरपूर जानकारी ले, जिससे सभी कार्यो को क्रियान्वन और बेहतर ढंग से किया जा सके। मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी राजेश एस, सीडीओ हरिशंकर सिंह, एडीएम राम सिंह वर्मा, एसडीएम ज्ञानपुर अमृता सिंह, औराई कविता मीना, भदोही यमुनाधार चौहान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।