{"_id":"5beb1befbdec22694123d96c","slug":"51542134767-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड केंद्रों की रूटीन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड केंद्रों की रूटीन जांच
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम भदोही यमुनाधर चौहान ने नगर के तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों के पंजीयन, चिकित्सक की योग्यता समेत केंद्र के संचालन में अपनाए जा रहे नियमों की जांच की। एसडीएम ने बताया कि यह रूटीन जांच थी, जिसमें सब कुछ सामान्य मिला। एसडीएम ने बताया कि भ्रूण हत्या सामाजिक अपराध है। इसके रोकथाम के लिए सरकार ने अल्ट्रासाउंड संचालकों के लिए कुछ कायदे कानून बनाए हैं। कहा कि समय समय पर इन लैब की जांच के अलावा निरीक्षण कर देखा जाता है कि नियम कानून का पालन हो रहा है या नहीं।
अपराह्न 3 बजे वे चौरी रोड स्थिति मदर केयर नर्सिंग होम पहुंचे। वहां से इसके बाद इसी रोड पर आकांक्षा हास्पिटल तथा मेनरोड स्थित जिया अल्ट्रा साउंड क्लीनिक पहुंचे, जहां केंद्रों का पंजीयन, मशीनों की स्थिति, मरीज पंजीकरण रजिस्टर की जांच के अलावा ड्यूटीरत चिकित्सक की योग्यता जांची गई। एसडीएम ने बताया कि केंद्रों पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली। जांच की सूचना से शहर के अल्ट्रासाउंड केंद्रों में खलबली मची रही। जांच में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा.वीके सिंह भी थे।