फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बड़ागांव की निलंबित दूकान की गई निरस्त

बड़ागांव की निलंबित दूकान की गई निरस्त

Fri, 18 Aug 2017 12:51 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
बड़ागांव की निलंबित दूकान की गई निरस्त
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर निलंबित चल रही जिले के डीघ विकास खंड के बड़ागांव की कोटे की दूकान को निरस्त कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी सुनील यादव ने कोटेदार को जारी नोटिस का जवाब संतोषजनक न मिलने और कार्डधारकों के बयान पर दूकान को निरस्त कर दिया है। 15 जून को दूकान निलंबित करने के बाद पास के गांव सागररायपुर की दूकान से संबद्घ कर दिया गया था।

प्रशासन की ओर से दूकान निलंबित होने के बाद कोटेदार नंदलाल शुक्ला ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। लेकिन, हाईकोर्ट ने प्रकरण को दो माह के अंदर निस्तारित करने के लिए प्रशासन को आदेश दिया था। इसके बाद कोटेदार ने नोटिस का स्पष्टीकरण देने के साथ आरोप को निराधार होने का दावा किया था, लेकिन उस दावे की जांच कराई गई। शिकायतकर्ताओं समेत ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन वितरण न करने का आरोप लगा कर दावे की पोल खोल दी थी। इसके बाद एसडीएम और डीएसओ ने एक साथ पहुंचकर दलित, यादव और सरोज बस्ती में जाकर बयान लिया। इसमें भी कार्डधारकों के आरोप का सत्यापन किया गया।आरोप की पुष्टि होने के बाद स्पष्टीकरण को असंतोषजनक मानते हुए दूकान को निरस्त करने की कार्रवाई कर दी। साथ ही अनुबंध के साथ जमा की गई धनराशि को जब्त कर लिया गया। मालूम हो कि बड़ागांव में लंबे समय से शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed