{"_id":"6536d027e6a0605421012f04","slug":"50-acres-of-fertile-land-is-becoming-barren-due-to-chemical-water-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-4795-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: केमिकलयुक्त पानी से 50 एकड़ उर्वर भूमि हो रही बंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: केमिकलयुक्त पानी से 50 एकड़ उर्वर भूमि हो रही बंजर
विज्ञापन
कालीन बेल्ट खमरिया से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी खेतों में जाता है। इससे किसानों की खेती प्रभावित होती है। केमिकलयुक्त पानी से 50 एकड़ उपजाऊ जमीन बंजर हो रही है। भदोही कालीन उत्पादन के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। जिले में भदोही के बाद खमरिया नगर पंचायत कालीन का सबसे बड़ा बेल्ट माना जाता है। यहां बड़े स्तर पर मजदूरों को रोजगार भी मिलता है। वर्षों से कालीन कंपनियों से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी खेतों की सेहत पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। जिले के साथ वह पड़ोसी जनपद मिर्जापुर के किसानों की फसलों को चौपट करने का कार्य कर रही है। नगर में एक खुला नाला है। जहां कालीन कंपनियों के अपशिष्ट के साथ नगर पंचायत का अपशिष्ट भी बहाया जा रहा है। नगर से निकलने वाला गंदा पानी जगापट्टी, मनऊआ से होते हुए हनुमान नगर तक खेत में जाता है। इसके अलावा इसी रास्ते से होकर कालीन कंपनियों से निकलने वाला रासायनिक अपशिष्ट भी नाले से होकर खेतों में पहुंच रहा है। किसान रामरक्षा यादव, निरंजन यादव, जिलाजीत मौर्य, राजनारायण मौर्य का कहना है कि खेतों में आ रहे केमिकलयुक्त पानी के निस्तारण को लेकर तमाम आंदोलन भी हो चुके हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। गांव की आबोहवा बिगड़ रहा है। बताया कि नगर से निकलने वाला पानी जगापट्टी, मनऊवा, नरऊर में बहता है। इसमें कुछ भाग मिर्जापुर जनपद के हैं तो कुछ भदोही जिले के। इन खेतों में तमाम किसान आलू की खेती करते हैं, लेकिन खेत का बड़ा हिस्सा अक्सर पानी में डूबा रहता है। हमेशा गंदा पानी खेत में लगे होने के कारण किसान खेत की बुआई भी नहीं कर पाते है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट
अधर में फंसा नाली निर्माण का प्रस्ताव
घोसिया। किसानों के लगातार आंदोलन पर नाला निर्माण का प्रस्ताव बनाया गया है। तकनीकी कारणों से प्रस्ताव फंसा हुआ है। नाली निर्माण होने से किसानों के फसलों को संजीवनी मिल सकेंगी। खमरिया चेयरमैन हाजी महमूद ने बताया कि नगर में पानी निकासी की समस्या के समाधान के लिए नाली निर्माण का प्रस्ताव है। इसके लिए बीएचयू की टीम की ओर से नाले निर्माण का सर्वे किया जाना है। सर्वे पूरा होने के बाद टीम की रिपोर्ट के आधार पर नाली का निर्माण कराया जाएगा।