{"_id":"5c193a1cbdec2256da22f3b4","slug":"41545157148-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी करने पर दिव्यांगो को मिलेगा प्रोत्साहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी करने पर दिव्यांगो को मिलेगा प्रोत्साहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शादी करने वाले दिव्यांगों को सरकार प्रोत्साहन राशि देगी। युवक को 15 हजार, युवती को 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मलिेगी।
जबकि दोनों के दिव्यांग होने की स्थिति में 35 हजार का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए विभाग को 15 जोड़ों को अनुदान देने का लक्ष्य मिला है।
दिव्यांग युवक-युवतियों की शादी में परेशानी न हो, इसके लिए सरकार ऐसे दिव्यांगों को प्रोत्साहन राशि दे रही है। 2017-18 और 2018-19 में शादी करने वाले दिव्यांग जोड़ों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से सात जून 2017 के बाद शादी करने वालों को यह लाभ दिया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि दंपती में युवक दिव्यांग हुआ तो 15 हजार, युवती दिव्यांग हुई तो 20 हजार, जबकि दोनों दिव्यांग हुए तो 35 हजार प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 लोगों को लाभ देने का लक्ष्य मिला है। अब तक सात लोगों ने आवेदन किया है।