फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   40 lakh liquor going from Haryana to Bihar recovered, four smugglers arrested

हरियाणा से बिहार जा रही 40 लाख की शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Thu, 19 May 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
40 lakh liquor going from Haryana to Bihar recovered, four smugglers arrested
भदोही। हरियाणा के पानीपत से बिहार ले जाई जा रही करीब 40 लाख रुपये की अवैध शराब पुलिस ने मंगलवार की रात में भदोही कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा मिल के पास से बरामद कर ली। चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। कार और ट्रक की भी बरामदगी की गई।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि शराब की तस्करी करने वालों, मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सूचना मिली कि हरियाणा से बिहार शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर मंगलवार की राब करीब साढ़े 11 बजे क्राइम ब्रांच और भदोही थाने की पुलिस ने इंदिरा मिल के पास एक ट्रक को पकड़ लिया। वहां से कुछ लोगों को भी पकड़ा गया। उनके पास से 366 पेटी यानी 3210 लीटर अंग्रेजी शराब, तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रक, एक क्रेटा भी बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि ये एक संगठित गिरोह है। अवैध शराब विभिन्न राज्यों में तस्करी की जाती है। एसपी के अनुसार गिरोह के सरगना कुलदीप शर्मा व राजन विक्रम दहिया ने बताया कि गिरोह हरियाणा और चंडीगढ़ से अवैध शराब पर फर्जी क्यूआर कोड लगाकर विभिन्न राज्यों में तस्करी करता है। गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप शर्मा निवासी धर्मापुर नजफगढ़ नई दिल्ली, राजन विक्रम दहिया निवासी ओल्ड रोशनपुरा नजफगढ़ नई दिल्ली, राकेश जाट निवासी मुरादपुर टकैना थाना बन्हो अकबरपुर जिला रोहतक हरियाणा व ट्रक चालक नरेश राजपूत निवासी चांदनी थाना कौराराही जिला सिरगौर हिमाचल प्रदेश शामिल है। पुलिस टीम में स्वॉट टीम प्रभारी विनोद दूबे, भदोही कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed