{"_id":"5c645b41bdec22102e65db70","slug":"31550080833-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। भाजपा के पांच दिवसीय समर्पण दिवस के तहत बुधवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा व मिशन मोदी अगेन कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। घमहापुर और मर्यादपट्टी में हुए दोनो कार्यक्रमों में मेरा परिवार-भाजपा परिवार का नारा बुलंद करते हुए लोगों के मकानों पर पार्टी झंडा व स्टिकर भी लगाए गए। दोनो कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि रहे प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी संजय राय ने कहा कि भाजपा देश के सभी नागरिकों को एक माला में पिरोना चाहती है। ऐसा होगा तभी राष्ट्र शक्तिशाली बनेगा।
उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल इसलिए एकजुट हो रहा है क्योंकि उसे काला बाजारी, भ्रष्टाचार करने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। विपक्ष राष्ट्र को जात-बिरादरी में बांटना चाहती है। ऐसे लोगों से मतदाताओं को सावधान रहना होगा। इस दौरान पीएम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान, शौचालय, आवास योजनाओं का बखान किया गया। मर्यादपट्टी के जयहिंद शिक्षा निकेतन में मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रांतीय अध्यक्ष सत्यशील जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। यहा 2014 से अधिक सीटें जीत कर प्रधानमंत्री मोदी को देने और फिर से उन्हें पीएम बनाने का वादा किया गया। बैठकों में मो.अली सिद्दीकी, रवींद्र दूबे, दिलीप गुप्ता, जावेद कुरैशी, डा.विनोद सोनकर, विनय उमर, लालता सोनकर, प्रिय कुुुुमार श्रीवास्तव, महेंद्र गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, अरुण जयसवाल, विकास साहू, अजय दूबे, राजीव मोदनाल, गोपाल उमर, आरके पाल, राजीव मोदनवाल, बरकत अली, याकूब अली, उजैर अंसारी, नरेश चौहान, इदरीस अली, हारून अली, मंगरु चौहान, रमेश चौहान आदि उपस्थित रहे।