फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   22 thousand people hang in the sky

आसमान में लटकी 22 हजार लोगों की उम्मीदें

Tue, 06 Oct 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
22 thousand people hang in the sky
ज्ञानपुर। अफसरों की उदासीनता कही जाए या कमीशनखोरी का पेच। करीब पांच साल में नगर एवं ग्रामीण अंचलों में स्वीकृत 42 हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास में 22 हजार पूर्ण नहीं हो सके। करीब एक साल से सात हजार लाभार्थियों को तीसरी जबकि आठ को दूसरी किस्त का इंतजार है। केंद्र सरकार की ओर से गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 में 5981, 2017-18 में 4560 और 2018-19 में करीब 2248 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। तीन वित्तीय वर्ष में करीब 11 हजार 500 आवासों में लगभग 10400 आवास पूर्ण हो गए। 2019-20 में मांग कम होने से एक हजार आवास का प्रस्ताव भेजा गया। कागजों में अधूरे आवासों की संख्या न के बराकर है, जबकि ग्रामीण अंचलों में धरातल पर तीन से चार आवास अब भी अपूर्ण हैं। प्रधान और सेक्रेटरी की ठेकेदारी के साथ बैंकों की उदासीनता भी लाभार्थियों के आवास को पूर्ण नहीं करा सकी। नगरीय इलाकों में स्थिति इससे भी खराब है। पांच साल में जिले के ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, सुरियावां, नई बाजार, घोसिया और खमरिया में आवास के 31 लाभार्थी चयनित किए गए। अब तक मात्र 12 हजार आवास पूर्ण हो सके। करीब 19 हजार लाभार्थियों में से आठ हजार को पहली किस्त, छह हजार को दूसरी किस्त और पांच हजार को तीसरी किस्त भेज जानी है। ऐसे में छप्पर या कच्चे घरों को तोड़ कर प्रधानमंत्री आवास बनाने का सपना देख रहे लाभार्थी चिंतित हो उठे हैं। आने वाले समय में कड़ाके की ठंड में उन्हें रात गुजारना भी मुश्किल हो जाएगा। डूडा अधिकारी ऊषा त्रिपाठी ने कहा कि आवास पूर्ण कराने का पूरा जोर दिया जा रहा है। पहली, दूसरी और तीसरी किस्त की रकम एक गाइडलाइन के हिसाब से दी जाती है। मार्च-अप्रैल से कोरोना संक्रमण का दौर शुरू होने से भी आवास निर्माण में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed