फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   राष्ट्रीय लोक अदालत में 1246 मामला निस्तारित

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1246 मामला निस्तारित

Sun, 10 Mar 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1246 मामला निस्तारित

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न विभागों के 1246 मामलों का निस्तारण कर एक लाख 85 हजार अर्थदंड वसूला गया। इसके साथा ही मोटर दुर्घटना के प्रतिकर मामलों में 25 लाख 67 हजार की क्षतिपूर्ति आश्रितों को दी गई। प्री-लिटिगेशन मामलों में दो करोड़ 35 लाख 99 हजार की समझौता राशि तय हुई। निस्तारित वादों से 1500 लोग लाभान्वित हुए। परिवार न्यायालय में एक बिछुड़े परिवार को मिलाया गया
लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज संतराम ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालतों से कई मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर हो जाता है। निस्तारित मामलों में जिला जज संतराम ने मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 12 मामलों में 24 लाख 30 हजार आश्रितों को दिलाया। अपर जिला जज प्रथम प्रकाशनाथ श्रीवास्तव ने 42 वाद, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय ने एक, अपर जिला जज द्वितीय मृदुल कुमार मिश्र ने मोटर दुर्घटना के एक, आपरधिक के तीन वाद, त्वरित न्यायालय द्वितीय संजीव कुमार ने मोटर दुर्घटना के दो, सीजेएम रामकरन यादव ने आपराधिक के 100 मामले, सिविल जज सीनियर डिवीजन रघुवर सिंह ने व्यवहारिक के दो, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमोहन मिश्रा ने आपराधिक के 73, अपर सिविल जज द्वितीय पवन कुमार सिंह ने दीवानी के तीन, अपर सिविल जज द्वितीय ने आशुतोष कुमार ने दीवानी के तीन, अपर सिविल जज अभिनव कुमार यादव ने दीवानी के तीन, सिविल जज दीपकनाथ ने दीवानी के 11, आलोक कुमार यादव ने दीवानी के चार मामले निस्तारित किए।
विज्ञापन

जेएम प्रथम प्रभाष कुमार त्रिपाठी ने आपराधिक के 41, जेएम द्वितीय पवन कुमार चौरसिया ने आपराधिक के 35 मामले निस्तारित किए। एसडीएम ज्ञानपुर कविता मीणा ने आपराधिक के 220, एसडीएम भदोही ने आपराधिक के 122, एसडीएम औराई ने आपराधिक के 71, तहसीलार ज्ञानपुर ने राजस्व के 31, भदोही ने 60 और स्टांप के एक मामले का निस्तारण किया। इसी तरह बैंक के एनपीए खातों के बैंक लोन रिकवरी के मामलों में प्री-लिटीगेशन के 405 मामलों का निस्तारण करते हुए दो करोड़ 35 लाख समझौता राशि तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed