{"_id":"5c65b29ebdec2273ed39bdc2","slug":"181550168734-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं जमा हो सका वि द्युत बि ल,रही मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं जमा हो सका वि द्युत बि ल,रही मायूसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोढ़। बिजली बिल जमा करने की अंतिम तिथि से एक दिन पहले सर्वर उाउन होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। बड़ी संख्या में उपभोक्ता सुरियावां उपकेंद्र पर पहुंचे, लेकिन बिल जमा नहीं हो सका। इससे उन्हें निराशा हाथ लगी। वहीं जिम्मेदार मल्टी सर्वर पर बिल की अदायगी करने की बात कह कर लोगों को लौटाते रहे।
विद्युत विभाग ने अपने सभी उपकेंद्र से संबद्घ गांवों में कैंप और शिविर लगाकर बकाये बिल की अदायगी के साथ-साथ ओटीएस योजनांतर्गत सरचार्ज में राहत देने का प्रावधान किया है। इसके निमित्त उक्त क्षेत्र के लोगों को 15 फरवरी शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया था। बृहस्पतिवार को बकायेदार उपकेंद्र पहुंच कर धनराशि की सीमा जानने और अन्य कार्य के लिए डटे रहे, लेकिन उनको मायूस होकर वापस ही लौटना पड़ा। अवर अभियंता ओमप्रकाश कन्नौजिया ने बताया कि बिजली के अभाव में इन्वर्टर के लोड न लेने से कंप्यूटर नहीं चल सका, जिससे बकायेदार उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ा। शुक्रवार को भी ऐसी स्थिति रही तो जनरेटर मंगाकर काम निकाला जाएगा।