{"_id":"635d2e5e0704c575842601d4","slug":"17th-death-in-fire-bhadohi-news-vns6810731195","type":"story","status":"publish","title_hn":"औराई अग्निकांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औराई अग्निकांड
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनपद के दुर्गा पूजा पंडाल अग्निकांड में शनिवार को एक और मौत हो गई। वाराणसी के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में इलाज के दौरान एक 70 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। वृद्ध महिला की मौत के साथ ही अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में मातम छा गया।
बीते दो अक्तूबर को दुर्गा पूजा पंडाल में हाईलोजन गर्म होने से लगी आग के बाद लगभग 77 लोग झुलस गए थे। जिसमें तमाम लोगों का जनपद सहित वाराणसी के विभिन्न चिकित्सालयों में इलाज चल रहा है। पिछले 14 दिनों से हादसे से संबंधित लगातार अच्छी खबरें आ रही थी और रोज कुछ न कुछ मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे थे। हालांकि अभी भी लगभग 28 मरीजों का इलाज विभिन्न चिकित्सालयों में चल रहा है।
14 दिनों बाद घटना से संबंधित फिर से बुरी खबर आई। शनिवार को हादसे में झुलसी नरथुआ निवासी 70 वर्षीय महिला इन्द्रावती देवी की मौत हो गई। इन्द्रावती लगभग 65 फीसदी झुलस चुकी थीं। जिनका सर सुंदरलाल चिकित्सालय में इलाज चल रहा था। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में मातम छा गया। जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने इन्द्रावती की मौत पर शोक संवेदना प्रकट की है।