फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सपा का बूथ व सेक्टर सम्मेलन

सपा का बूथ व सेक्टर सम्मेलन

Thu, 28 Feb 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
सपा का बूथ व सेक्टर सम्मेलन

विज्ञापन
भदोही। नएपुर पिपरिस में सपा के भदोही विधानसभा क्षेत्र के बूथ और सेक्टर सम्मेलन में गठबंधन की जीत के लिए तन, मन, धन से काम करने का संकल्प लेते हुए लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने का आह्वान किया गया। कहा गया कि जीत में सेक्टर कार्यकर्ताओं की भूमिका मुख्य होगी। सम्मेलन में बसपा भदोही लोकसभा प्रभारी रंगनाथ मिश्र भी शामिल हुए।

सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने गठबंधन की जीत के लिए एक- एक वोट कीमती बताया। पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कोलहड़ विस्फोट पर अधिकारियों की बातों को वीटो करने वाले जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लिया। जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव ने विस के बूथ और सेक्टर पदाधिकारियों की जानकारी ली। कहा कि हम सबको गठबंधन की पहल का सम्मान करते हुए प्रत्याशी की जीत के लिए काम करना होगा। रंगनाथ मिश्र ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच वर्ष में मोदी सरकार उन तमाम फैसलों पर जरूर गौर करें। उनकी गलत नीतियों से पुलवामा में देश के जवान शहीद हुए, लेकिन उसका लाभ भी उठाने से ये नहीं चूके। अध्यक्षता संतोष यादव, संचालन मुनौव्वर अली ने किया। पन्नालाल यादव, हसनैन अंसारी, विकास यादव, ओमप्रकाश यादव, विजय सोनकर, प्रदीप यादव, डा.आरके पटेल, शोभनाथ यादव, काशीनाथ पाल ने भी संबोधित किया। द्वारिका यादव, सुरेश यादव, श्यामधर यादव, रामधर यादव, धर्मेंद्र मिश्र, राजकुमार यादव, विक्की यादव, मनोज यादव, चंदन यादव, प्रमोद यादव, शैलेश यादव आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed