फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   श्रमिकों के हित को लेकर सरकार गंभीर

श्रमिकों के हित को लेकर सरकार गंभीर

Tue, 13 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
श्रमिकों के हित को लेकर सरकार गंभीर
ऊंज। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत श्रम विभाग की ओर से सोमवार को सुभाषनगर रोही में श्रमिक पंजीयन शिविर लगाया गया। इसमें ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के 7000 श्रमिकों का पंजीयन किया गया। पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों को 17 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। ज्ञानपुर विधायक पुत्र विष्णु मिश्रा ने श्रमिकों के पंजीयन का खर्च वहन किया।
विज्ञापन

श्रमिक पंजीयन शिविर में सुबह से श्रमिकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। भीड़ के चलते सुभाषनगर बाजार में जाम की स्थिति बन गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार श्रमिकों के हित के लिए गंभीर है। पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों को 17 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। बेटी की शादी, बेटे की पढ़ाई से लेकर अन्य योजनाओं में उन्हें सरकारी सहायता दी जाएगी। विधायक विजय मिश्र ने कहा कि जो भी श्रमिकों के पंजीकरण में धनराशि आएगी, उसे मजदूरों से नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनहित के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ‘क्लीन ज्ञानपुर, ग्रीन ज्ञानपुर’ का नारा देते प्रधानों से आग्रह किया कि वह कम से कम गांवों में 100-100 पौधे अवश्य लगाएं। उन्होंने पौधरोपण के लिए फर्जी ढंग से कब्जा या पट्टा की गईं जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग जिलाधिकारी से की। कहा कि नवधन, गोधना, सुधवैं और बड़ा गांव में बड़े पैमाने पर जमीनों पर कब्जा है। इस पर डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए कहा।
विज्ञापन

सीडीओ हरिशंकर सिंह ने श्रमिकों के पंजीयन के लिए ज्ञानपुर विधायक के प्रयासों की सराहना की। डिप्टी कमिश्नर श्रम सरजू राम ने भी योजनाओं पर प्रकाश डाला। कलापुर के प्रधान कमलेश मौर्य ने आभार जताया। संचालन इंद्रजीत तिवारी ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, विष्णु स्वर्णकार, राजितराम यादव, बैजनाथ सरोज, बीडीओ आजम अली, रविशंकर पांडेय, रमेश कुमार, इंद्रपाल सिंह, मुन्न दूबे, बब्बन तिवारी, केपी बिंद, संजय सिंह, दशरथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
किन योजनाओं का मिलेगा लाभ
ऊंज। श्रम विभाग में पंजीयन कराने से श्रमिक को मातृत्व हित लाभ योजना, शिशु हितलाभ योजना, निर्माण कामगार बालिका मदद योजना, शिक्षा सहायता योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, आवासीय विद्यालय योजना, कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण श्रमिक भोजन सहायता योजना, सौर ऊर्जा सहायता योजना, आवास योजना, चिकित्सा सुविधा योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना, अक्षमता पेंशन योजना, निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना, निर्माण कामगार अंत्येष्टि योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed