फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दलाली के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

दलाली के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

Tue, 26 Dec 2017 01:21 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
दलाली के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान
गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार को तत्काल टिकट के लिए लाइन में लगी महिला के हंगामा करने के बाद सोमवार को डिवीजनल कामर्शियल निरीक्षक उदयशंकर सिंह ने मामले की जांच की। इस दौरान उन्होंने मामले से जुड़े तथ्यों को खंगाला। कहा कि स्टेशन परिसर में बढ़ रही दलाली की दखलंदाजी को देखते हुए अब विशेष अभियान चलाया जाएगा। आरक्षण केंद्र पर विकलांग, वृद्ध, महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही टिकट विंडो पर अब दो की बजाए चार सिपाहियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

महिला की ओर से लगाए गए आरोपों के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जांच प्रक्रिया अभी चल रही है। जांच पूरी हुए बिना किसी को सजा नहीं मिल सकती। कहा कि शिकायत करने वाली महिला भी जांच में समुचित सहयोग नहीं कर रही है। उनसे पूछताछ के बार आरोप सिद्ध होने पर ही कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि रविवार को तत्काल टिकट लेने के लिए ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची महिला रीना सिंह ने आरक्षण लिपिक पर दलालों से मिलीभगत और अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया था। महिला ने इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। सोमवार को महिला ने स्टेशन अधीक्षक को भी लिखित शिकायती पत्र दिया। जांच के लिए पहुंचे निरीक्षक श्री सिंह ने स्टेशन पर पूछताछ की। कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बार-बार म़िल रहीं शिकायतों के मद्देनजर अब आरक्षण केंद्र पर विकलांग, वृद्ध, महिला और पुरुष के लिए तत्काल टिकट के लिए अलग से लाइन की व्यवस्था की जाएगी। बताया कि रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों से वार्ता की गई है, टिकट काउंटर पर दो सिपाहियों की जगह अब चार सिपाहियों की तैनाती की जाएगी। दलालों के लिए विशेष जांच अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान दलाल पकड़े जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तत्काल टिकट के समय सुबह आठ बजे, 10 बजे और 11 बजे आरपीएफ के जवान तैनात किए जाएंगे ताकि दलालों पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed