फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1,500 Ponds and Water Bodies Will Be Filled

Bhadohi News: भरे जाएंगे डेढ़ हजार तालाब-पोखरे

Fri, 24 Apr 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
1,500 Ponds and Water Bodies Will Be Filled
बाबूसराय में पानी न होने से सूखा तालाब। संवाद - फोटो : 1
ज्ञानपुर। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी के कारण जिले के अमृत सरोवर, तालाब और पोखरे सूख गए हैं। इससे पशु-पक्षी से लेकर जंगली जानवर तक बेहाल हैं। जल्दी ही इन तालाबों में पानी दिखने लगेगा। सिंचाई विभाग इसके लिए 25 अप्रैल से नहर में पानी छोड़ेगा। एक सप्ताह में सभी सरोवर और तालाबों में पानी भरा जाएगा।
विज्ञापन

जिले की भदोही, ज्ञानपुर और औराई तहसील में 400 से ज्यादा अमृत सरोवर और 1100 के करीब छोटे-बड़े तालाब और पोखरे हैं। जिले में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है। इससे छोटे से लेकर बड़े तालाब और अमृत सरोवर सूख गए हैं। पानी न होने से जहां पशु-पक्षी बेहाल हैं,। वहीं जंगली जानवर भी गांव की तरफ रुख करने लगे हैं। जिला प्रशासन की ओर से गर्मी के शुरुआत में ही तालाबों को भरने का आदेश जारी किया गया, लेकिन इसके पालन के प्रति उदासीनता बरती गई। इससे तालाबों में धूल उड़ रही है। तालाब और पोखरों को नहर और नलकूप से भरने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों से लेकर सचिवों व लेखपालों आदि को जिम्मेदार बनाया गया था, जबकि स्थिति यह है कि कहीं भी तालाबों को भरे जाने का काम होते नहीं दिख रहा है। अब इन तालाबों को भरने की कवायद सिंचाई विभाग ने शुरू कर दिया है। अधिशासी अभियंता नहर सुधीर कुमार पाल ने बताया कि 25 अप्रैल से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। ताकि गांवों के तालाब और पोखरों में पानी भर दिया जाए। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक नहर चालू रहेगा। गर्मी के मद्देनजर इस बार 10 से 15 दिन पूर्व ही नहर चालू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed