फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   डीपीएमएस के स्वयंप्रकाश ने मारी बाजी

डीपीएमएस के स्वयंप्रकाश ने मारी बाजी

Fri, 16 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
डीपीएमएस के स्वयंप्रकाश ने मारी बाजी
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने प्रोजेक्ट वर्क और चार्ट के माध्यम से विभिन्न विषयों का वैज्ञानिक प्रस्तुतिकरण देकर चकित कर दिया। दयावंती पुंज मॉडल स्कूल सीतामढ़ी के छात्र स्वयं प्रकाश तिवारी ने प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्वच्छ हरित एवं स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान तकनीक एवं नवाचार विषय पर आधारित कांग्रेस का उद्घाटन प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं के प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए उनकी हौसला आफजाई की। निर्णायक की भूमिका में उपस्थित केएनपीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी, प्रवक्ता रश्मि सिंह और मनोज विश्वकर्मा, वीएनजीआईसी के रसायन विज्ञान विभाग के प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद यादव और समन्वयक राम प्रताप सिंह रहे। सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ. शिवचंद्र यादव, डॉ. अशोक त्रिपाठी, उपेंद्र सिंह, अबुल कलाम, पारस राम, त्रिवेणी प्रसाद मिश्र, कृष्ण कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed