{"_id":"5ba68e27867a557ea65a58aa","slug":"141537642023-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर गांव-गांव राम धुन सुनाएंगे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती पर गांव-गांव राम धुन सुनाएंगे कांग्रेसी
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को व्यापक पैमाने पर मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेदारी तय की गई।
जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कांग्रेस के शक्ति प्रोजेक्ट के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर को गांवों, बाजारों औरप शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से राम धुन गाते हुए प्रभात फेरी निकाली जाएगी। दो अक्टूबर को ज्ञानपुर के गांधी पार्क में गांधी जयंती शपथ ग्रहण होगा जिसमें गांधी जी की सत्य, अहिंसा की विचारधारा की हत्या नहीं होने देंगे इसका संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने कहाकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी से जुड़ने के लिए पार्टी शक्ति प्रोजेक्ट चला रही है। अधिक संख्या में जुड़कर पार्टी को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के तानाशाही, झूठ और जुमलेबाजी से जनता परेशान हो गई है। 2019 में इस सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। बैठक में जगदीश पासी, उमापति मिश्र, सुरेश उपाध्याय, संजीव दुबे, लक्ष्मी शंकर मिश्र, अशोक दुबे, गुलजारी उपाध्याय, आनंद उपाध्याय, रामधनी पांडेय, सुनील मिश्र, रंगनाथ दुबे, अनिल मिश्र, शारदा प्रसाद, परवेज हाशमी, मुलायम यादव, लालमणि चौरसिया, निजाम, शशांक तिवारी, मुस्ताक अंसारी, करन मौर्या, रमेश बिन्द, इंद्रजीत बिंद, सुदामा आदि रहे।