फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कलेक्ट्रेट पर खेत मजदूर सभा ने दिया धरना

कलेक्ट्रेट पर खेत मजदूर सभा ने दिया धरना

Tue, 13 Nov 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर खेत मजदूर सभा ने दिया धरना
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के बैनर तले पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित विभिन्न मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि मजदूरों और खेतिहरों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खेत मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष वनवासी सोनकर ने कहा कि वर्तमान सरकार में गरीबों, भूमिहीनों को तालाब पर अतिक्रमण करने के आरोप में बेघर किया जा रहा है। प्रशासन अगर उन्हें तालाबों से हटवा रहा है तो उन्हें आवासीय पट्टा आवंटित करे, जिससे उनका परिवार सुरक्षित रह सके। थानों में गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। शिकायत लेकर अगर गरीब थाने पर जा रहे हैं तो उन्हें डांटकर भगा दिया जा रहा है। कामरेड दिनेश पाल ने भाजपा सरकार में अपराध, महंगाई चरम पर है। सरकार की बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ योजना पूरी तरह बेदम हो चुकी है। धरने में झानू लाल वनवासी, शंभूनाथ गौतम, छोटेलाल वनवासी, मनोहर लाल, धर्मेन्द्र, संजय, दयाशंकर, प्रभावती, उर्मिला, मनभावती, मैना, मंजू, चिंता, गीता, नगीना, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed