{"_id":"5c226dc7bdec2256ab4fc6e9","slug":"121545760199-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमराध मैराथन में भाईराम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमराध मैराथन में भाईराम ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वहिदानगर। कोइरौना स्थित विश्वनाथ पांडेय कान्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज की ओर से मंगलवार को आयोजित 15वीं बाबा सेमराधनाथ अखिल भारतीय मैराथन प्रतियोगिता को प्रयागराज के भाईराम ने जीत ली। 12 किमी दौड़ में 37 मिनट में पूरी कर भाईराम प्रथम रहे। दो दिवसीय महोत्सव में खेदौपुर कोइरौना स्थित कॉलेज के प्रांगण पहुंचे सैकड़ों धावकों को बसपा नेता राजेश मिश्र राजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कोइरौना से दौड़ते धावक ने वाजीपुर मोड़ होते हुए सेमराधनाथ धाम पहुंचे। 12 किमी का सफर 37 मिनट में तय कर सेमराधनाथ धाम पहुंचे धावकों का तालियां बजाकर स्वागत किया।
यहां विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ एक से बढ़कर एक मनमोहक लोकनृत्य एवं गायन कला का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। बच्चों ने नृत्य व नाट्यलीला के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा और नारी सशक्तीकरण पर प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय और विशिष्ठ अतिथि अपर जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रथम स्थान पाने वाले भाईराम बिंद प्रयागराज को 9000 और ट्रैकसूट, दूसरे स्थान पर रहे सुनील यादव वाराणसी को 4500 और मिर्जापुर के गणेश कुमार निषाद और विशेश्वर सिंह को तीसरे पुरस्कार के रूप में 2250 रूपये दिया गया। चौथे स्थान पर आशीष कुमार बिठौली प्रयागराज को 1150 और पाचवें स्थान पर वीरेंद्र यादव प्रयागराज को 1100 देकर पुरस्कृत किया गया। शेष छह स्थान पर रहने वाले धावकों को 551 रूपये देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अटल लैब का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल में जीत हार होती रहती है। असफल धावकों को चाहिए कि वे हतोत्साहित न हो बल्कि संघर्ष करते रहे। मौके पर विजय शंकर पांडेय, भूपेंद्र यादव, सुनील मिश्रा ने भी संबोधन किया। सांसद वीरेंद्र सिंह के न आने से उनके प्रतिनिधि संतोष पांडेय ने सुलभ कांपलेक्स बनवाने की घोषणा की। संचालन डॉ. अभिषेक पाण्डेय ने किया। मौके पर आयोजक करुणाशंकर पांडेय, रामबली, विमल मिश्र, सुशीला पांडेय, राकेश, लालता प्रसाद, रविंद्र पाल आदि मौजूद रहे।