फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   किसानों के लिए सपा ने की आवाज बुलंद

किसानों के लिए सपा ने की आवाज बुलंद

Sun, 28 Jan 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
किसानों के लिए सपा ने की आवाज बुलंद
ज्ञानपुर/औराई। किसानों की समस्याओं को लेकर सपा ने शनिवार को तहसीलों में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम का ज्ञापन उप जिलाधिकारियों को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही हैं। जबकि किसान बेहाल हैं। वे अपने हाल पर आंसू बहा रहे हैं। ज्ञानपुर तहसील में सपा प्रदेश सचिव और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य ने कहा कि भाजपा केवल किसानों की हितैषी होने का दावा करती है। किसानों से उसका कोई सरोकार नहीं है। बिजली के दामों में बढ़ोतरी कर किसानों पर भारी बोझ डाल दिया गया। किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है। अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार धान का खरीद नहीं कर पा रही है। किसान औने-पौने दामों में धान बेचन को विवश हैं। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता जयशंकर यादव ने अपने 50 समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की। धरना-प्रदर्शन में पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, विनोद कुमार यादव, ओमप्रकाश यादव, धर्मराज मिश्र, रमेश यादव ददा, मनोज यादव, कमला शंकर महतो, मुन्ना खां, दीना यादव, सूर्यबली यादव, डब्लू सिंह, कल्लन यादव, मुन्नालाल, हरिशंकर यादव, कृष्णकांत दुबे आदि मौजूद थे। इसी तरह औराई तहसील में जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि सपा सरकार में किसानों को मुफ्त सिंचाई, फसल बीमा, समय पर बिजली, खाद, बीज उपलब्ध कराया गया था। जबकि भाजपा सरकार में किसानों का शोषण हो रहा है। सरकार आलू खरीदने की केवल बात कर रही है। किसान आलू सड़कों पर फेंकने को विवश हैं। इस दौरान पूर्व विधायक मधुबाल पासी, नंदलाल यादव, धर्मेंद्र यादव, हृदय नारायण प्रजापति, जितेंद्र यादव, केश नारायण यादव, नंद कुमार मौर्य, सरिता गौड़, गुलाब यादव, कल्लू सिंह, नुमान अहमद, रामयज्ञ पाल, सनवारुल हक, राम शिरोमणि बिंद, रीता वर्मा, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र मिश्र पप्पू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed