फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   केंद्र निर्धारण में मानक नहीं

केंद्र निर्धारण में मानक नहीं

Sat, 25 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
केंद्र निर्धारण में मानक नहीं
यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण में मानकों की उपेक्षा की गई है। कम क्षमता वाले विद्यालयों में अधिक और अधिक क्षमता वाले विद्यालयों में कम परीक्षार्थी रखे गए हैं। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में वित्तविहीन विद्यालयों को वरीयता दी गई है। वहीं राजकीय और वित्तपोषित विद्यालयों की अवहेलना की गई है। जिले में कुल 75 केंद्रों में से 52 वित्तविहीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

केंद्र निर्धारण में दूरी के मानक का भी ध्यान नहीं रखा गया है। किसी विद्यालय का परीक्षा केंद्र काफी नजदीक है तो किसी का काफी दूर बना दिया गया है। बालिका इंटर कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाने में कोताही की गई है। इससे बालिकाएं स्वकेंद्र परीक्षा की सुविधा से वंचित हो गई हैं। परीक्षा केंद्रों को लेकर अब तक कुल 64 आपत्तियां दर्ज कराई गईं हैं। यदि आपत्तियों का ठीक से निस्तारण किया जाता है, तो परीक्षा केंद्रों में फेरबदल होना तय है। जिले के कुल 59500 परीक्षार्थियों के लिए 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

उधर मानक पूरा करने के बाद भी जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर और गोपीगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज और जगन्नाथपुर को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। जबकि पहले इन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाता था। वहीं मानकों पर पूरी तरह फेल राजकीय हाईस्कूल वारीपुर को भी परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। इस विद्यालय में न तो पर्याप्त कमरे हैं, न ही बाउंड्रीवाल है। इसी तरह वित्तविहीन विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बनाया है, जो मानकों पर कही से भी खरे नहीं हैं। परीक्षा केंद्रों को लेकर दर्ज हुई आपत्तियों का दो दिन में निस्तारण कर बोर्ड को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
केंद्र निस्तारण में पूरी पारदर्शिता और सावधानी बरती गई है। परीक्षा केंद्रों को लेकर दर्ज आपत्तियों का शीघ्र निस्तारण कर बोर्ड को अवगत करा दिया जाएगा।
श्याम सरोज वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed