फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र (पुनप्रेषित)

प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र (पुनप्रेषित)

Fri, 01 Mar 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र (पुनप्रेषित)

विज्ञापन
भदोही। केंद्र सरकार की ओर से खोले गए प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्रों का भरपूर लाभ आमजन को नहीं मिल पा रहा है। ब्रांडेड दवाओं के मुकाबले 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती इन दवाओं को लिखने से चिकित्सक परहेज कर रहे हैं। नगर के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में औसतन प्रतिदिन दो सौ रोगी ही सस्ती दवाएं लेने आ रहे हैं। कुछ चिकित्सक उन्हेें इन दवाओं के प्रति इतना भरमा दे रहे हैं कि वे इन दवाओं के इस्तेमाल से हिचकते हैं।
जन औषधि केंद्र में मिलने वाली सभी दवाओं पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना का मार्का लगा है। नयनपुर (अमिलौरी) के अरुण कुमार दूबे कहते हैं कि जिन दवाओं पर भारत सरकार का मार्का लगा हो वो नुकसान कैसे कर सकती है? लेकिन देखा जा रहा है कि चिकित्सक न केवल महंगी दवाएं लिख रहे हैं बल्कि रोगी से कहते हैं कि दवाएं खरीद कर दिखा दें। यहीं पर बेचारे गरीब रोगी की कमर टूट जाती है। उन्होंने कहा कि वह जन औषधि केंद्र की दवा इस्तेमाल कर रहे हैं और कोई कमी नहीं दिखती।
विज्ञापन

ऊगापुर के नीरज सिंह ने बताया कि लुपिन लि. की फेबुक्सोस्टेट 40 एमजी 10 गोली का पत्ता 102 रुपये का मिलता है। जबकि जनऔषधि केंद्र में मिलने वाली यही दवा 16 रुपये की है। सिप्ला के मान्टेयर एफएक्स के 10 गोली का पत्ता जहां बाजार मे 152 रुपये का वहीं जनऔषधि केंद्र में यह 33 रुपये में मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परवान नहीं चढ़ रही परियोजना
भदोही । वर्तमान में जनपद में एकमात्र जनऔषधि केंद्र भदोही मे है। इसके स्टोर प्रबंधक अभिषेक यादव ने कहा कि कुछ चिकित्सकों के चलते यह परियोजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। फिर भी प्रारंभ में प्रतिदिन 50 रोगियों के आमद से आठ माह में यह संख्या प्रतिदिन दो सौ रोगियों के आमद तक पहुंच गई है। कहा कि रोगियों को बरगलाया जाता है कि जनऔषधि केंद्र की दवाओं से फायदा नहीं होगा। कहा कि अक्सर रोगी यहां से दवा ले जाने के बाद वापस तक करने आते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed