फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   नगर पंचायत ने 10 दुकानों को भेजा नोटिस

नगर पंचायत ने 10 दुकानों को भेजा नोटिस

Mon, 24 Sep 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत ने 10 दुकानों को भेजा नोटिस
ज्ञानपुर। नगर पंचायत की ओर से सिद्धपीठ हरिहरनाथ मंदिर, आदित्य पुस्तकालय और ज्ञानपुर क्लॅब के आसपास के 10 दुकानदारों को नोटिस भेजकर स्वामित्व के साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है। तीन दिन के अंदर साक्ष्य न देने पर संबंधित दुकानों को नगर पंचायत अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू करेगा। हरिहरनाथ मंदिर, आदित्य पुस्तकालय और ज्ञानपुर क्लॅब से सटकर 10 से 12 दुकानें दशकों से संचालित हैं। तत्कालीन जिलाधिकारी विशाख जी ने मंदिर समेत अन्य स्थलों को सरकारी जमीन बताते हुए इसे नगर पंचायत को अपने कब्जे में लेने का निर्देश दिया था। उनके स्थानांतरण के बाद यह मामला लटक गया था। इसके बाद पिछले दिनों डीएम राजेंद्र प्रसाद ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए ईओ को कार्रवाई का निर्देश दिया था। अधिशासी अधिकारी राजेंद्र दूबे ने बताया कि 10 दुकानदारों को स्वामित्व के साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। निर्धारित समय में साक्ष्य न देने पर गृहकर, जलकर आदि को जोड़कर उनकी जमा रकम का मिलान किया जाएगा। अगर उनका पैसा बढ़ेगा तो वापस कर दुकानों पर कब्जे में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed