फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   11 lakh five thousand 967 saplings planted together

Bhadohi News: एक साथ रापे गए 11 लाख पांच हजार 967 पौधे सहेजने की अपील

Sun, 23 Jul 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
11 lakh five thousand 967 saplings planted together
ज्ञानपुर। जनपद को हरा भरा बनाने की दिशा में शनिवार को पूरे जिले में वृहद पौधरोपण अभियान का आयोजन हुआ। विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान निर्धारित लक्ष्य 11 लाख पांच हजार 967 पौधों का रोपण किया गया। सुरियावां ब्लॉक के सनाथपुर गांव में प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने आंवला, नोडल अधिकारी समीर वर्मा ने पाकड़ और जिलाधिकारी गौरांग राठी ने पीपल के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री ने सभी को पांच-पांच पौधे रोपने और उसके संरक्षण की अपील की।
विज्ञापन

शासन की मंशा के अनुरूप जिले में वृहद पौधरोपण अभियान की शुरूआत हुई। सुरियावां में प्रभारी मंत्री व नोडल अधिकारी द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत करने के साथ ही पूरे जिले में एक साथ पौधे रोपे जाने का महाअभियान शुरू हुआ। स्कूल, कॉलेज, चिकित्सालय सहित निजी प्रतिष्ठानों में छायादार और फलदार पौधे रोपे गए। जिसमें अधिकारियों के साथ आम जनता ने भी भागीदारी। जिले में पहली बार नंदन वन, ग्राम वन और आयुष वन की स्थापना की गई। जिसके तहत पिपरिस और कसिदहा में आयुष वन सभी गांवों में एक-एक ग्राम वन और सात औद्योगिक इलाइयों में मियावाकी पद्धति से सात नंदन वन स्थापित किए जाने की शुरूआत हुई। इस दौरान पौधरोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधों की हरितिमा एप से जियो टैगिंग कराया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन के मंसा के अनरुप प्रदेश भर में प्रथम चरण में 30 करोड़ पौधा रोपित किये जाने का लक्ष्य है। जिस तरह जनता की सहभागिता दिखाई दे रही है। यह लक्ष्य पूरा भी हो गया। कहा कि हर व्यक्ति का यह दायित्व है कि एक पौधा जरुर लगाए। इन्हीं पौधों से हमे आक्सीजन मिलता है। सांसद रमेश चंद्र बिंद ने लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। इस दौरान विधायक विपुल दूबे, विधायक जाहिद वेग, पूर्व विधायक रविद्र त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्र त्रिपाठी, भाजपा जिलाधाक्ष विनय श्रीवास्तव ने पौधारोपण कर संकल्प लिया। इसके बाद उन्होंने जिला कारागार में पहुंच कर पौधरोपण किया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर। अभियान के तहत कलेक्ट्रट, वन विभाग, उद्यान विभाग, ग्राम पंचायत, पशु पालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग आदि सहित अन्य विभाग की ओर से पौधे रोपित किए गए। इसके अलावा सुरियावां, गोपीगंज, औराई, घोसिया, कौलापुर, ऊंज, जंगीगंज, सीतामढ़ी, वहिदानगर, चौरी, सरोई, मोढ़, दुर्गागंज, अभोली जैसे इलाकों में लोगाें ने पौधरोपण अभियान में सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधों की गिनती और लक्ष्य की पूर्ति की जानकारी के लिए वन विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया था। जहां पल-पल जानकारी अपडेट हो रही थी। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार, डीएफओ नीरज आर्या, सीडीओ यशंवत कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. एसके चक आदि ने भी पौधरोपण किया। ज्ञानपुर में सौ शैय्या अस्पताल, जिला चिकित्सालय में पौधरोपण किया गया। वहीं सहायक महानिरीक्षक निबंधन पूर्णिमा मिश्रा एवं ज्ञानपुर सब रजिस्टार राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में 250 पौधों का वितरण किया गया। ज्ञानपुर सब रजिस्ट्री ऑफिस के परिसर में 30 पौधारोपण किया गया इस मौके पर संदीप श्रीवास्तव, दिनेश सोनकर, सुरेंद्र, विनोद रावत, अमित वर्मा, अमन, ओम प्रकाश तिवारी, प्रमोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
ज्ञानपुर। पौधरोपण अभियान में हर किसी ने अपनी सहभागिता निभायी। प्रभारी मंत्री लोक गायक राजेश परदेशी को पौधरोपण अभियान में गीतों के माध्यम से जागरूकता फैलाने को लेकर सम्मानित किया। औराई प्रतिनिधि के अनुसार
नेहरु युवा केंद्र की ओर से सोनी शुक्ला की अध्यक्षता में पौधरोपण किया। वहीं केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्या डॉ. रीना सिंह के नेतृत्व में 475 पौधे लगाए गए।

अभोली, दुर्गागंज प्रतिनिधि के अनुसार
प्राथमिक विद्यालय निबी, कंपोजिट विद्यालय पिपरीस, वीरमपुर में पौधारोपित किया गया। तीन स्थानों पर सुरेखा देवी, आलोक कुमार राठौर, विजय, धर्मेद्र्र, मुकेश बिंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed