फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   निजी अस्पतालों और पैथालाजी केंद्रों की जांच

निजी अस्पतालों और पैथालाजी केंद्रों की जांच

Sat, 19 Jan 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
निजी अस्पतालों और पैथालाजी केंद्रों की जांच

विज्ञापन
भदोही। डीएम राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर शनिवार को अपर उपजिलाधिकारी व बीडा के ओएसडी जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भदोही और चौरी क्षेत्र के अभियान चलाकर छह निजी अस्पताल व पैथालाजी केंद्रों की जांच की। इस दौरान मिली अनियमितता पर संचालकों को चेतावनी दी गई। जांत अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की जा रही है।
शनिवार को टीम के सदस्य पहले चौरी बाजार के प्रकाश अल्ट्रा साउंड व एक्सरे सेंटर पहुंचे। वहां ना तो संचालक मिला ना ही कोई चिकित्सक। मौजूद कर्मी जांच की डे बुक भी नहीं दिखा सके। भदोही के जीवन रक्षा हास्पिटल, प्रतिमा हास्पिटल, जिया हार्ट केयर व जीवनदीप हास्पिटल के अल्ट्रा साउंड केंद्रों की भी टीम सदस्यों ने पड़ताल की। इस दौरान कहीं साफ सफाई का अभाव दिखा तो कहीं व्यवस्था में खामियां मिलने पर व्यवस्था सुधारने के लिए चेताया गया। हलांकि जांच संबंधी व्यवस्था से टीम के सदस्यों ने संतोश जताया।
विज्ञापन

अपर एसडीएम ने बताया कि कमियों को सुधारने के अल्टीमेटम दिए गए हैं। कुछ अस्पतालों और जांच केंद्रों को दस्तावेज के साथ तलब किया गया है। जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। जांच में उनके साथ अपर चिकित्साधिकारी डा. राजीव कुमार भी थे। जांच अभियान से निजी अस्पताल संचालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed