फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   beni statement on muzaffarnagar riot

'मुजफ्फरनगर में दंगा मुलायम की देन'

Wed, 25 Sep 2013 01:49 AM IST
अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 25 Sep 2013 01:49 AM IST
विज्ञापन
beni statement on muzaffarnagar riot

केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा है कि भाजपा और सपा एक दूसरे के पूरक हैं। इनकी राजनीति साठगांठ से चलती है। हाल में हुए मुजफ्फरनगर के दंगे मुलायम सिंह यादव की देन है।

विज्ञापन


ढांचा विध्वंस भी लालकृष्ण आडवाणी और मुलायम सिंह की साठगांठ से हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार देश के इतिहास में अब तक की सबसे नकारा सरकार साबित हुई है।
विज्ञापन


इस्पात मंत्री एलआरपी निरीक्षण भवन में पत्रकारों से रू-ब-रू थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता को गुमराह करने वाली राजनीति कर रही है। चुनाव से पहले सरकार ने तमाम वादे किए लेकिन उनको पूरा नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देखने वाले मुलायम सिंह को धोखे की राजनीति से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा सिर्फ जालसाजी करती है और कुछ नहीं।

वर्मा ने कहा कि भाजपा देश की सबसे कायर पार्टी है। उसे कुछ भी करने के लिए सत्ता का सहारा चाहिए। गुजरात में मोदी को सरकार का सहारा न होता तो गोधरा में दंगा नहीं करा पाती। भाजपा अल्पसंख्यकों को डरा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के केंद्रीय मंत्रियों को संगठन मजबूत करने के लिए 12-12 जिले आवंटित किए हैं। इसी सिलसिले में वह यहां आए हैं।

उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस अपने मूल्यों और सिद्धांतों को लेकर लोकसभा चुनाव में उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed