फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   be alert during stay at hotel for honeymoon

होटल में हनीमून मनाइए मगर रहिए सतर्क

Mon, 14 Jan 2013 04:34 PM IST
नोएडा/इंटरनेट डेस्क
नोएडा/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 14 Jan 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
be alert during stay at hotel for honeymoon

अगर आप हनीमून मनाने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। हनीमून मनाने के लिए आप हिल स्टेशनों, समुद्र के किनारे या फिर कहीं और जा रहे हैं तो होटलों में ठहरने के दौरान थोड़ा सतर्क रहें, नहीं तो आपका मजा किरकिरा हो सकता है। कुछ शरारती तत्व आपके अंतरंग दृश्यों को रिकॉर्ड कर उसे अपनी कमाई का धंधा बना सकते हैं।

विज्ञापन


नोएडा के साइबर क्राइम सेल ने सोमवार को एक ऐसे गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया, जो होटल में हनीमून मनाने वाले जोडों की अश्लील वीडियो बनाकर वेबसाइट पर जारी करके करोड़ों रुपये कमाते हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि नोएडा के रहने वाले एक युवक ने पुलिस से शिकायत की थी कि वह अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने राजस्थान गया था, वहां पर किसी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसे वेवसाइट पर अपलोड कर दिया। युवक को इस बात की जानकारी तब हुई जब उसके दोस्तों ने इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की शिकायत पर नोएडा के साइबर क्राइम सेल के प्रभारी त्रिवेणी सिंह को इस मामले की जांच में लगाया गया था। घटना की जांच कर रही पुलिस ने इस मामले में जालंधर में छापा मारकर हरविंदर और अंकुर बेदी को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इनके तार उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, पंजाब तथा फ्रांस, ब्राजील और अमेरिका से भी जुडे हुए हैं। उन्होंने बताया कि वे विभिन्न राज्यों के होटलों के मालिकों और मैनेजरों की सांठ-गांठ से हनीमून मनाने वाले जोडों की अश्लील वीडियों बनाते हैं तथा उसे अपनी वेवसाइट बनाकर अपलोड कर देते हैं। इन लोगों ने इस तरह की 36 अश्लील वेवसाइट बना रखी है, जिन्हें एक साल में आठ लाख से ज्यादा लोगों ने सर्च किया है। ये लोग तीन वर्ष से इस धंधे में संलिप्त थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed