फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth returning home from Ahmedabad jumped into Saryu, died

Basti News: अहमदाबाद से घर लौट रहे युवक ने सरयू में लगाई छलांग, मौत

Mon, 23 Sep 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 23 Sep 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Youth returning home from Ahmedabad jumped into Saryu, died
कलवारी क्षेत्र के माझा खुर्द घाट का मामला, फेंटवा गांव का रहना वाला था दुर्गेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कलवारी। मांझा खुर्द घाट पर पुल से रविवार की दोपहर में अहमदाबाद से घर लौट रहे युवक ने अचानक सरयू नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पहले से मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने करीब एक घंटे के प्रयास के बाद उसे ढूंढकर निकाला। मगर, फेंटवा निवासी 30 वर्षीय दुर्गेश उपाध्याय की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, कलवारी क्षेत्र के फेंटवा निवासी दुर्गेश उपाध्याय रोजी-रोटी के लिए गुजरात के अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। पांच दिन पहले उसने भतीजे से फोन पर बातचीत के दौरान हालचाल ठीक बताया था। बताया जा रहा है कि ट्रेन से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद बस से कलवारी आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टांडा पुल के ऊपर बस पहुंचने पर दुर्गेश ने बस रोकवाया। उतरने के बाद बैग किनारे रख दिया। चप्पल निकाल कर पैंट शर्ट पहने हुए ही उसने नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

इस दृश्य को पुल पर खड़े दो लोगों ने देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैग चेक किया तो उसमें आधार व पैन कार्ड व बैंक का पासबुक मिला। जिससे युवक की पहचान हुई। दो दिन पहले नदी में कूदी छात्रा को ढूंढने के लिए पहले से मौजूद एसडीआरएफ की टीम को थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने सूचना दी। एसडीआरएफ टीम ने उसे करीब 50 मीटर दूरी पर पानी से ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
परिवार के लोग हैरान
दुर्गेश के चाचा राजदेव उपाध्याय ने बताया कि भतीजे ने घर आने की सूचना नहीं दी थी। पांच दिन पहले भतीजे के पास फोन आया था तो हालचाल ठीक बता रहा था। दुर्गेश के पिता घनश्याम और माता की पहले ही मौत हो चुकी है। वहअपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घर में सिर्फ बाबा हरिहर उपाध्याय हैं। दुर्गेश उन्हीं के साथ रहता था। राजदेव उपाध्याय के अनुसार, उन लोगों की समझ में नहीं आ रहा है कि वह घर पहुंचने के बजाय घाट पर क्यों उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed