फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth killed for refusing to dance among women

Basti News: महिलाओं के बीच डांस करने से मना करने पर युवक की हत्या

Wed, 05 Jul 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 05 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youth killed for refusing to dance among women
चाकू के हमले मे मृतक चंद्रभान की फाइल फोटो।
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के सरदहा हरिनारायण गांव में सोमवार रात घरभोज कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच डीजे पर डांस करने से मना करने पर सगे भाइयों ने पेट में चाकू घोंपकर कर युवक की हत्या कर दी। आरोपी गांव के ही हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गौर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटया नौडीहा के सरदहा हरिनारायन गांव में सोमवार को गुरशरण के यहां घरभोज कार्यक्रम था। रात करीब 10 बजे डीजे पर गांव के लोग डांस कर रहे थे। इस बीच महिलाएं डांस करने पहुंच गईं। गुरुशरण के भतीजे चंद्रभान (28) ने डांस कर रहे लोगों को हटने के लिए कहा, जिससे महिलाओं को असुविधा न हो। पहले से डांस कर रहे सगे भाइयों संजय और मंगल को यह बात बुरी लगी। वे चंद्रभान से मारपीट करने लगे। मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले संजय ने चंद्रभान के पेट में चाकू घोंप दिया। परिवार के लाेग चंद्रभान को सीएचसी गौर ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने चंद्रभान के भाई मुकेश की तहरीर पर आरोपी संजय व मंगल के खिलाफ पहले प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि केस को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा करने के पीछे दलील दी कि पहले घायल होने की तहरीर दी गई थी। उसी आधार पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed