फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth found hanging from fan, villagers demonstrated at police station

पंखे से लटका मिला युवक, थाने पर प्रदर्शन

Thu, 02 Jul 2020 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Youth found hanging from fan, villagers demonstrated at police station
बस्ती के लालगंज थाने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BASTI
पंखे से लटका मिला युवक, थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर निवासी 28 वर्षीय युवक धर्मेंद्र की लाश बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने पट्टीदारों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके विरुद्घ तहरीर दी है। शव लेकर थाने पहुंचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। दबाव बढ़ता देख पुलिस ने पट्टीदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
मृतक के भाई जितेंद्र चौधरी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के लखन चौधरी से उसके परिवार से जमीन का विवाद है। इसे लेकर दो माह पहले पुलिस ने दोनों पक्षों का एनसीआर दर्ज किया था। एनसीआर की विवेचना करने बुधवार को लालगंज पुलिस उसके घर गई थी। धर्मेंद्र सहित उसके परिवार वालों से पूछताछ करके वापस चली गई। कुछ ही देर बाद लखन चौधरी, उसके पुत्र मुकेश चौधरी, उमेश चौधरी के अलावा पुत्री पूनम धर्मेंद्र के दरवाजे पर चढ़ गए और जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद मामला शांत होने पर धर्मेंद्र के परिवार वाले छत पर सोने चले गए। धर्मेंद्र कमरे में चला गया। काफी देर बाद जब धर्मेंद्र की पत्नी लक्ष्मी किसी काम से नीचे गई तो कमरे में पति को पंखे से लटका देखकर शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर परिवार वाले आ गए। धर्मेंद्र को नीचे उतारकर निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह परिवार वाले शव लेकर लालगंज थाने पहुंच गए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सीओ रुधौली ने समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ बोले, सभी पहलुओं पर नजर
क्षेत्राधिकारी रुधौली शक्ति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलुओं पर गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed