फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth dies after being crushed by tractor in basti

ट्रैक्टर से कुचलने पर युवक की मौत, प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा था

Wed, 30 Oct 2019 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नगर बाजार (बस्ती)
अमर उजाला ब्यूरो, नगर बाजार (बस्ती) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Oct 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being crushed by tractor in basti
हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

नगर थाना क्षेत्र के चौबाह निवासी 18 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर से कुचल जाने पर मौत हो गई। युवक मूर्ति विसर्जन कर वापस लौट रहा था। अचानक ट्रैक्टर से गिरने पर पहिये के नीचे आ गया। 

विज्ञापन


हादसा नगर बाजार में करीब साढ़े 9 बजे हुआ। मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चौबाह (यादव पुरवा) निवासी 18वर्षीय संजय यादव पुत्र राम भवन यादव गांव के अन्य लोगों के साथ मनोरमा नदी के तट पर लक्ष्मी जी के मूर्ति विसर्जन मे ट्रैक्टर पर बैठकर गए थे। 
विज्ञापन


मूर्ति विसर्जन कर वह गांव वालों के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर वापस लौट रहे थे। ट्रैक्टर अभी  नगर बाजार  स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने पहुँचा ही था कि तभी संजय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से नीचे गिर गए जिससे ट्रैक्टर का पहिया ऊपर चढ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ गये लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस पास के लोग भी जुट गए।एंबुलेन्स बुलाकर तत्काल जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने जांचकर मृत घोषित कर दिया।परिजन शव लेकर वापस घर आ गये।


सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी नगर डीके सरोज, एसआई.दुर्गेश कुमार यादव व दिग्विजय सिंह भी घटना स्थल पर पहुचे। इस संबंध मे पूछे जाने पर थाना प्रभारी नगर डीके.सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस जाच कर रही है । परिजन शव लेकर घर चले गये हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed