{"_id":"640b1a8c2b40173db10e9e9b","slug":"youth-dead-body-found-hanging-from-a-tree-in-basti-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, रात में सोने से पहले घरवालों से किया था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, रात में सोने से पहले घरवालों से किया था झगड़ा
Fri, 10 Mar 2023 05:24 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी बभनान (बस्ती)।
संवाद न्यूज एजेंसी बभनान (बस्ती)।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Mar 2023 05:24 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक गौर बृजेंद्र पटेल ने बताया कि मृतक परिजनों से झगड़ा करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के कटास गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगभग 44 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ से लटका पाया गया। परिवार के लोग अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
शुक्रवार की सुबह कटास गांव के विक्रम के घर रोने चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीण उसके घर इकट्ठा हुए। तो पता चला कि रात में अचानक विक्रम पुत्र गंगाराम की मौत हो गई है। परिवार के लोग शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।
इसी बीच मौत की सूचना किसी ने गौर पुलिस को दे दी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दिवंगत की पत्नी ने बताया कि गुरुवार की रात उसके कुछ रिश्तेदार घर आए थे। नशे में धुत होकर उसके पति का परिवार के लोगों से झगड़ा होने लगा। बाद में देर रात वह नाराज होकर अपने साथ एक साड़ी लेकर घर से चला गया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह परिवार के लोग तलाश करते हुए जब गांव के बाहर एक शीशम के पेड़ के नीचे पहुंचे तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। शीशम के पेड़ की एक डाली पर साड़ी के सहारे विक्रम का शव लटक रहा था।
आनन-फानन शव को नीचे उतारकर घर लाया गया। सुबह घरवालों के रोने की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। प्रभारी निरीक्षक गौर बृजेंद्र पटेल ने बताया कि मृतक परिजनों से झगड़ा करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।