{"_id":"62e58a4e9144c003ab16adac","slug":"younger-brother-killed-at-forbidden-sowing-paddy-basti-news-gkp445512811","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की रोपाई से मना करने पर छोटे भाई ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की रोपाई से मना करने पर छोटे भाई ने मार डाला
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक लालधारी के परिजन।
- फोटो : BASTI
धान की रोपाई से मना करने पर छोटे भाई ने मार डाला
वाल्टरगंज। जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तरेता में शनिवार को अपने हिस्से के खेत में धान की रोपाई से छोटे भाई को रोकने गए बड़े भाई की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है।
आरोप है कि कहासुनी के बाद छोटे भाई रामजीत कुमार ने बड़े भाई लालधारी यादव का गला दबा दिया। खेत में गिरे लालधारी को उनके पुत्र और पुत्री ने बाइक से अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने लालधारी यादव को मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही सीओ सिटी आलोक प्रसाद, थानाध्यक्ष वाल्टरगंज योगेश सिंह, थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती आलोक कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। भाग रहे आरोपी रामजीत कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
सीओ सिटी ने मृतक के बेटे का बयान दर्ज किया। बताया कि धान की रोपाई के वक्त दोनों सगे भाइयों में कहासुनी हुई। छोटे भाई ने बड़े भाई का गला पकड़ लिया। मृतक के बेटे दिलीप की तहरीर पर आरोपी रामजीत कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत गला दबाने से हुई या अन्य किसी कारण से हुई है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी सदर आलोक सिंह ने घटना की पुष्टि की। कहा कि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।