फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Young man felt dizzy while riding a moving bike

Basti News: चलती बाइक पर युवक को आया चक्कर, डिवाइडर से टकराकर घायल

Thu, 20 Jun 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 20 Jun 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Young man felt dizzy while riding a moving bike
महराजगंज (बस्ती)। भीषण गर्मी में चलती बाइक पर चक्कर आने से कस्बे के फ्लाईओवर पर बुधवार को दोपहर कन्नौज का युवक डिवाडर से टकरा कर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। युवक की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी अरविंद पुत्र रमेश कुमार फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। वह अपने गांव के लोगों के साथ बाइक से बस्ती की तरफ जा रहा था। बुधवार की दोपहर में महराजगंज फ्लाईओवर के पास अरविंद को चक्कर आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अरविंद (20 ) गंभीर रूप से घायल हो गए। महराजगंज के चौकी प्रभारी जेपी मिश्रा ने घायल युवक को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed