फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wrestlers showed their tricks in the wrestling match.

Basti News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

Fri, 24 Oct 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 24 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed their tricks in the wrestling match.
ललियापार कुटी पर दम ​दिखाते पहलवान- संवाद - फोटो : संवाद
बनकटी। गोवर्द्धन पूजा के अवसर पर बाघापार ग्राम पंचायत के ललियापार कुटी पर दंगल व मेले का आयोजन किया गया। विभिन्न जिलों के लगभग 50 पहलवानों ने कुश्ती में दमखम का प्रदर्शन किया। तरह-तरह के दांव-पेच से मुकाबले को रोमांचक बना दिया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ मुख्य प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह और जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि सुरेंद्र नाथ तिवारी, अतुल शुक्ला ने फीता काटकर किया। उन्होंने पहलवानों का हौसला बढ़ाया। रेफरी की भूमिका सूरज चौधरी और श्यामनरायन चौधरी ने निभाई।
विज्ञापन

अयोध्या के आशीष पहलवान और गोरखपुर के अमरेश राठौर के बीच रोमांचक कुश्ती हुई। अमरेश राठौर को पटकनी देकर आशीष ने मुकाबला जीत लिया। इनके अलावा कुंदन पहलवान (संतकबीरनगर) ने आशुतोष सहजनवा को, रमजान मोलनापुर (संतकबीरनगर) ने जेपी यादव शमदा को, दुर्गेश (गोरखपुर) ने राकेश खलिलाबाद को चित किया। इसी तरह अभिमन्यु कटया ने जसपाल शकरैचा को और लवकुश पहलवान (मोलनापुर) ने चक्रेश पहलवान को चित किया। कई मुकाबले बराबरी पर छूटे। इनमें धीरज तुर्कोंलिया (बस्ती) और भूवर पहलवान (गोशाईपुर), कुंदन पहलवान (मोलनापुर) और अभिनंदन पहलवान (कटया) तथा कन्हैया कटरा और मनीष शमदा की कुश्ती में हार-जीत का निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू यादव, अखिलेश शुक्ल, प्रभात मिश्रा, अतुल पाल, दुर्गेश शुक्ला, अजीत शुक्ला, विवेकानंद शुक्ला, रविचंद पांडेय, संदीप यादव, अनूप तिवारी, चंदन तिवारी, मनीष दुबे और विजय शुक्ला आदि उपस्थित रहे। उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed