फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   women reach police station

बस्ती: बैंक कर्मियों के अभद्रता से नाराज महिलाएं पहुंची थाने, दिन भर बैंक कार्य रहा प्रभावित

Sat, 05 Nov 2022 04:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Nov 2022 04:10 PM IST
सार

थाने पर पहुंची समूह की अध्यक्षा सावित्री, कोषाध्यक्ष सरिता, सचिव आयशा खातून का कहना कि पहले मैनेजर और कैशियर के बीच कार्यो को लेकर कहासुनी हुई, जिससे दिन भर बैंक कार्य प्रभावित रहा। इंतजार करने के उपरांत जब अपना कार्य करने को कहा तो उनके साथ अभद्रता की।

विज्ञापन
women reach police station
स्वयं सहायता समूह की महिलांए बैंक अधिकारी के खिलाफ थाने में शिकायत करने पहुंची। - फोटो : BASTI

विस्तार

बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री में स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के कर्मचारियों की अभद्रता से परेशान दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं देर शाम प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा के पास पहुंच गई। महिलाओं ने शाखा प्रबंधक अखिलेश मिश्रा व उनके सहयोगी शांतनु मिश्रा और राजेश मिश्रा के गाली गलौज व अभद्रता की शिकायत की है।
विज्ञापन


थाने पर पहुंची समूह की अध्यक्षा सावित्री, कोषाध्यक्ष सरिता, सचिव आयशा खातून का कहना कि पहले मैनेजर और कैशियर के बीच कार्यो को लेकर कहासुनी हुई, जिससे दिन भर बैंक कार्य प्रभावित रहा। इंतजार करने के उपरांत जब अपना कार्य करने को कहा तो उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन


बैंक कर्मियों ने रुपये निकासी में हीलाहवाली करते रहने के नाते बैंक में शाम तक बैठना पड़ा। बाद में बहानेबाजी करते दिखे। बैंक प्रबंधक ने कहा कि तकनीकी समस्याओं के चलते रुपये देने में समस्या हुई है। अभद्रता व गाली-गलौज के आरोप पूरी तरह निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed