{"_id":"6a9db482dab44d3f56000ec4","slug":"women-are-busy-making-teej-special-shopping-picks-up-in-the-market-basti-news-c-207-1-bst1005-166094-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीज को खास बनाने में जुटीं महिलाएं, बाजार में खरीदारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीज को खास बनाने में जुटीं महिलाएं, बाजार में खरीदारी तेज
विज्ञापन
गांधीनगर बाजार में श्रृंगार व चूड़ी आदि की खरीदारी करते लोग संवाद
बस्ती। हरतालिका तीज को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिनें 14 सितंबर को निर्जला व्रत रखेंगी। पर्व को लेकर महिलाओं ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। शनिवार को गांधीनगर, शालीमार मार्केट, मंगल बाजार, पांडेय बाजार और कंपनीबाग समेत शहर के प्रमुख बाजारों में महिलाओं की भीड़ रही।
चूड़ी, साड़ी, कपड़े और शृंगार सामग्री की दुकानों पर सुबह से ही खरीदार पहुंचने लगे। मौसम की परवाह किए बिना महिलाएं तीज पूजन और शृंगार से जुड़ी सामग्री खरीदती नजर आईं। सराफा बाजार में भी महिलाओं ने गहनों की खरीदारी की। दुकानदारों के अनुसार, त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
-- -- -- --
रातभर चलेगा पूजन, शिव-पार्वती की होगी आराधना
पं. देवस्य मिश्र के अनुसार, हरतालिका तीज पर महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। बालू या शुद्ध मिट्टी से शिव-पार्वती समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा बनाकर पूजन किया जाता है। रात्रि में प्रत्येक प्रहर भगवान शिव को बिल्वपत्र समेत विभिन्न वनस्पतियां अर्पित कर आरती और स्तोत्र से आराधना की जाती है। अगले दिन सुबह पूजन के बाद महिलाएं अन्न-जल ग्रहण कर व्रत का पारण करती हैं।