फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman's body found hanging from fan

Basti News: मायके में रह रही महिला का पंखे से लटका मिला शव

Fri, 13 Oct 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 13 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from fan
- पति से संबंध विच्छेद कर 12 वर्ष से मायके में रहती थी उर्मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। थाना क्षेत्र के पड़रिया चेत सिंह गांव में एक 32 वर्षीय महिला का बृहस्पतिवार देर शाम लगभग साढ़े छह बजे घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पड़रिया क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय उर्मिला पुत्री शिव मूरत की शादी करीब 12 वर्ष पहले वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बांसापार में हुई थी। शादी के एक माह बाद ही पति से संबंध विच्छेद हो गया था। तभी से वह मायके में अपने पिता के पास रह रही थी। शाम छह बजे अपने घर के कमरे में गई। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिवार के लोगों ने दरवाजा पीटना शुरू किया। कोई जवाब न मिलने पर खिड़की के रास्ते झांककर देखने लगे। भीतर उर्मिला का शरीर कमरे के पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे झूल रहा था। दृश्य देखकर परिजनों के हाथ पैर फूल गए। घटना की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र, चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार और मय महिला कांस्टेबल को लेकर पहुंच कर शव को उतरवाया और कब्जे में लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed