फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   woman killed in road accident at Basti UP

बस्ती में सड़क हादसा: ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला की हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 25 May 2023 04:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 May 2023 04:52 PM IST
सार

नगर थानाक्षेत्र के दुभरा निवासी आरती (32) पत्नी कमलेश शहर में किराए का मकान लेकर बच्चों को लेकर रहती थीं। वह ब्यूटीपार्लर चलाती थीं। बुधवार रात लगभग 8:00 बजे रोज की तरह ही आरती ब्यूटी पार्लर से छुट्टी मिलने के बाद अपने मकान पर जा रही थीं।
 

विज्ञापन
woman killed in road accident at Basti UP
मृतक आरती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के मूड़घाट चौराहे के पास कटरा रोड पर बुधवार रात अनियंत्रित बाइक ने महिला को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। घटना में टक्कर मारने वाली बाइक चला रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर थानाक्षेत्र के दुभरा निवासी आरती (32) पत्नी कमलेश शहर में किराए का मकान लेकर बच्चों को लेकर रहती थीं। वह ब्यूटीपार्लर चलाती थीं। बुधवार रात लगभग 8:00 बजे रोज की तरह ही आरती ब्यूटी पार्लर से छुट्टी मिलने के बाद अपने मकान पर जा रही थीं।
विज्ञापन


मूड़घाट चौराहे पर सड़क पार करके कटरा रोड पर कुछ ही दूर गई थीं, तभी सामने से आ रहे बाइक चालक अनियंत्रित होकर आरती को टक्कर मार दिया। जिससे वह मुंह के बल सड़क पर गिर गईं और सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें लग गई। बाइक चला रहा युवक भी गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: PM मोदी गीता प्रेस में घूमें मगर संबोधन करेंगे कहीं और, चार जून को है आने की संभावना

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आरती के परिवार के लोगों को सूचना दी। साथ ही एक निजी साधन से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने आरती को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक की स्थिति को गंभीर देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।

आरती के दो बच्चे हैं। जिनमें आठ वर्षीय पुत्र आदर्श और 11 वर्षीय पुत्री आयुषी है। जिला अस्पताल में पहुंचे परिवार के लोगों का  रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed