फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi roamed in Gita press and addressing will some other place

सवाल सुरक्षा का: PM मोदी गीता प्रेस में घूमें मगर संबोधन करेंगे कहीं और, चार जून को है आने की संभावना

Thu, 25 May 2023 04:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 May 2023 04:07 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हॉल छोटा है, इस वजह से संबोधन को लेकर सुरक्षा जांची जाएगी।

विज्ञापन
PM Modi roamed in Gita press and addressing will some other place
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार जून के संभावित गोरखपुर दौरे के दौरान गीता प्रेस में उनके संबोधन पर संशय है। प्रधानमंत्री, गीता प्रेस दर्शन को तो जाएंगे, लेकिन हॉल की जगह छोटी होने की वजह से पुलिस संबोधन को लेकर हिचक रही है। जाहिर है, प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री व अन्य वीआईपी भी होंगे। वहां पर भीड़ ज्यादा भी हो सकती है, जिसे देखते हुए पुलिस सुरक्षा मानकों के हिसाब से संबोधन न कराने का अनुरोध कराने की तैयारी में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस अफसरों का कहना है कि अभी प्रधानमंत्री का कोई कार्यक्रम तय नहीं है, प्रोटोकॉल आने के बाद सुरक्षा मानकों की जांच कर आखिरी फैसला लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, गीता प्रेस के 100 वर्ष पूरा होने पर शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। इसी के समापन पर प्रधानमंत्री के आने की संभावना है। इसके लिए गीता प्रेस प्रबंधन की ओर से 30 मई को आमंत्रित किया गया था। लेकिन, प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर अभी सहमति पीएमओ दफ्तर की ओर से नहीं आया है। लेकिन, संभावनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गीता प्रेस में निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जांची थी।
विज्ञापन


 

अब पीएम के चार जून के आने की चर्चा, कार्यक्रम तय नहीं

अब प्रधानमंत्री के चार जून को आने की संभावना जताई जा रही है। पूर्व में सुरक्षा जांचने के दौरान यह बात सामने आई थी कि वहां पर हॉल में जगह कम है, ऐसे में प्रधानमंत्री का संबोधन करना उचित और सुरक्षित नहीं होगा। जगह की कमी की वजह से भीड़ होने पर सुरक्षा में आने वाली मुश्किलों पर अफसर आपस में मंथन कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस प्रधानमंत्री के संबोधन कार्यक्रम को न करने का अनुरोध कर सकती है। लेकिन, इस पर आखिरी फैसला होना अभी बाकी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हॉल छोटा है, इस वजह से संबोधन को लेकर सुरक्षा जांची जाएगी।

गीता प्रेस के प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी ने बताया कि प्रबंधन ने शताब्दी वर्ष समापन समारोह के लिए 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया था, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस तिथि को मंजूरी नहीं मिली। ऐसे में 30 मई को प्रधानमंत्री के गीता प्रेस में कार्यक्रम की संभावना कम है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी के लिए कम से कम पांच दिन का समय चाहिए। उन्होंने बताया कि अभी कोई नई तिथि तय नहीं हुई है। उधर, अब प्रधानमंत्री के चार जून को कार्यक्रम में शामिल होने की चर्चा चल रही है, लेकिन कोई आधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed