फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman dies after being hit by tractor-trolley

Basti News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर महिला की मौत, पति घायल

Fri, 14 Apr 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 14 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by tractor-trolley
बस्ती। फोरलेन से सटे कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट तिराहे पर बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज के दुबौला निवासी राम प्रकाश (50) अपनी पत्नी राधा (48) के साथ बृहस्पतिवार सुबह टोल प्लाजा के पास बाइक की सर्विसिंग कराने आए थे। सर्विसिंग के बाद दोनों घर जा रहे थे। मूड़घाट तिराहे पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिला की साड़ी नीचे लटक रही थी, जिसे ठीक करने के लिए वह झुकीं तो बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और वह बगल से गुजर रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। पति रामप्रकाश को भी मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपती को जिला अस्पताल भिजवाया गया। चौकी प्रभारी बड़ेवन संतोष ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली के चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed