फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman dies after being hit by tractor trolley

Basti News: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से महिला की मौत

Sat, 20 Jan 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by tractor trolley
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गढ़हा गौतम के निकट ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया है। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


सिदार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली के सुकरौली निवासी पूजा भट्ट अपने पति राजेश कुमार के साथ शुक्रवार को बाइक से हर्रेया कस्बे के जगदीश धर्मशाला पर अपने भाई रवि के इंगेजमेंट में आई थीं। देर शाम पति पत्नी बाइक से घर वापस गांव जा रहे थे। शाम 5:30 बजे जैसे ही यह लोग कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गढ़हा गौतम फ्लाई ओवर पर पहुंचे तभी पीछे से अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और पूजा सड़क पर गिर गईं। सड़क पर गिरने के बाद वह ट्राली के पहिये के नीचे आ गईं जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई जबकि पति राजेश कुमार को हल्की चोट आयी।
विज्ञापन

आसपास के लोगो ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल पति पत्नी कोसीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया जहां डाक्टरों ने पूजा भट्ट(23 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया हैं। दुर्घटना वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed