फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman dies after being hit by car on forelane

Basti News: फोरलेन पर कार की चपेट में आकर महिला की मौत

Mon, 19 Jun 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 19 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by car on forelane
बस्ती। फोरलेन पर मुंडेरवा थानाक्षेत्र के मुजहना चौराहे के पास रविवार सुबह पैदल जा रही महिला बेकाबू कार की चपेट में आ गई। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से कार लेकर भागते देख एक बाइक सवार ने पीछा किया। संतकबीरनगर कोतवाली के टेमा के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी खलीलाबाद में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बड़ेवन टोल प्लाजा पर काम करने वाले लालगंज थाना क्षेत्र के डडवा लगुनी निवासी मिथिलेश की पत्नी सविता (26) रविवार को उससे मिलने आई थी। वहां से लौटकर वह रिश्तेदारी में टेमा रहमत जा रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह करीब नौ बजे मुजहना के पास किसी वाहन से पहुंची। वहां से पैदल आगे बढ़ते समय पेट्रोल पंप के पास पीछे से आई कार ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल सविता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। इसी में से किसी ने बाइक से कार सवार का पीछा शुरू कर दिया। इधर, सूचना पाकर खझौला चौकी इंचार्ज चंद्र प्रकाश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed